आरा में कल 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, पुरानी पुलिस लाइन-जापानी PSS से जुड़े इन इलाकों में पावर कट
आरा शहर के कई इलाकों में रविवार, 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जापानी फार्म PSS और पुरानी पुलिस लाइन GIS में मेंटेनेंस, UG केबल और 33KV लाइन से जुड़े कार्य के कारण 9 शहरी फीडरों से जुड़े मोहल्ले प्रभावित होंगे।
मुख्य बिंदुदेखें ↓छिपाएं ↑
- •आरा में 4 अक्टूबर को करीब 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
- •बिजली कटौती सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तावित है।
- •जापानी फार्म PSS और पुरानी पुलिस लाइन GIS में मेंटेनेंस कार्य होगा।

आरा शहर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को शहर के कई प्रमुख इलाकों में करीब 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, जापानी फार्म PSS और पुरानी पुलिस लाइन GIS में उपकरणों के मेंटेनेंस, UG केबल से जुड़े कार्य, 33KV मेंटेनेंस तथा बिजली के तारों से सट रही पेड़ों की डालियों की छंटाई का काम किया जाना है।
पूरी खबर पढ़ें
इन कार्यों के चलते सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक संबंधित फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग के अनुसार, इस अवधि में शहर के अलग-अलग हिस्सों के कई मोहल्ले और प्रमुख संस्थान प्रभावित होंगे।
इन फीडरों से जुड़े इलाके रहेंगे प्रभावित
सिंडिकेट फीडर:
पुरानी पुलिस लाइन, नाला मोड़, चौधरियाना, सिंडिकेट, तरी मोहल्ला, आम्रपाली मार्केट, आर्य समाज और एम.पी. बाग के आसपास के क्षेत्र।
टाउन थाना फीडर:
डी.ई.ओ. ऑफिस, एस.पी. ऑफिस, नगर निगम, सिविल कोर्ट, एम.पी. बाग, बाबू बाजार, टाउन थाना, गोला मोहल्ला, शहीद भवन, महावीर टोला और पार्क-भय्यू के आसपास के क्षेत्र।
पकड़ी फीडर:
डॉ. ईशा, मदन जी के हाता, मालती हॉस्पिटल और सदर एसडीओ आवास के आसपास के क्षेत्र।
मौलाबाग फीडर:
गायत्री मंदिर, एस.बी. कॉलेज, कब्रिस्तान, व्यास केशव प्रेस, शांति नगर और न्याय नगर के आसपास के क्षेत्र।
मझौवाँ फीडर:
अफीमी कोठी, मझौवाँ, महिला थाना और कृष्णा नगर बांध के आसपास के क्षेत्र।
आरा शहरी फीडर संख्या-3:
संकट मोचन नगर, चंदवा मोड़, मौलाबाग और न्यू पुलिस लाइन क्षेत्र।
आरा शहरी फीडर संख्या-4:
हरी जी के हाता, जज कोठी मोड़, के.जी. रोड, क्लब रोड, बी.डी.ओ. ब्लॉक और बजाज शोरूम के आसपास के क्षेत्र।
आरा शहरी फीडर संख्या-5:
पकड़ी चौक, गैस एजेंसी, ट्रैफिक पुलिस, डॉ. ओपी राजेंद्र और मौलाबाग क्षेत्र।
आरा शहरी फीडर संख्या-6:
महाराणा प्रताप नगर, कतीरा, तिलक नगर, गांधी नगर, जैन कॉलेज पूर्वी एवं पश्चिमी क्षेत्र, महाराजा हाता और जैन कॉलेज स्टेशन आई.बी. क्षेत्र।
बिजली कटौती से पहले कर लें जरूरी तैयारी
बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान परेशानी से बचने के लिए लोग पहले से जरूरी तैयारी कर सकते हैं। खासकर घरों में पानी की टंकी भरकर रखने और मोबाइल, लैपटॉप समेत जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पहले से चार्ज करने की सलाह दी गई है।
निर्धारित समय में मेंटेनेंस और अन्य विद्युत कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।



