जनवरी 2027 से बदल जाएंगे 24 ट्रेनों के नंबर, गरीब रथ-सप्तक्रांति से श्रमजीवी और मगध एक्सप्रेस तक शामिल
भारतीय रेलवे की ओर से 12 जोड़ी यानी 24 ट्रेनों के नंबर बदलने की जानकारी दी गई है। नई व्यवस्था जनवरी 2027 से अलग-अलग तारीखों पर लागू होगी। इस सूची में आनंद विहार-मुजफ्फरपुर गरीब रथ, सप्तक्रांति, अमृतसर-सहरसा गरीब रथ, श्रमजीवी, मगध और पटना-रांची जनशताब्दी जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।






